अगर आप भी सबसे सस्ती और सबसे दमदार भैंस खोज रहे हैं तो यह पोस्ट आपके लिए है । भारत में पशुपालन पर लोग विशेष ध्यान दे रहें हैं ऐसे में नए पशु पालक और किसान भाई शुरुवाती दौर के लिए अच्छे पशु खोजते हैं तो आपको बता दें कि हरियाणा की मुर्रा भैंस आपके लिए बिल्कुल परफेक्ट है ।
सदियों से मुर्रा भैंस हरियाणा में पशुपालन की पहचान रही है। लोग इससे खूब कमाते हैं । और अपने हरियाणा में एक कहावत बड़ी मशहूर है कि जिसके घर काली उसके घर दीवाली। काली से अभिप्राय यहां भैंस से हैं और भैंस मुर्रा नस्ल की हों तो उसकी एक अलग ही पहचान है। मुर्रा नस्ल को हरियाणा में काला सोना के नाम से भी जाना जाता है। प्रकृति की मार के आगे जब खेती धोखा दे जाती है तो हरियाणा की भैंस केवल मुर्रा भैंस ही किसान की तारणहार बनती है, इसलिए मुर्रा नस्ल को किसान का आधी रात का गहना कहा जाता है।
इसी मुर्रा नस्ल ने जींद जिले के गांव बोहतवाला के किसान बलजीत रेडडू की तकदीर ही बदल दी। गांव दालमवाला में उनकी डेयरी में करीब 900 मुर्रा नस्ल की भैंसें है,जिसे एशिया महाद्वीप के सबसे बड़े मुर्रा फार्म का खिताब भी हासिल है। आज मुर्रा नस्ल की बदोलत किसान बलजीत की पहचान विदेशों तक है ।
आपको यह जानकार भी हैरानी होगी की हरियाणा की इस भैंस को देश में सबसे ज्यादा दूध देने वाली भैंस होने का सम्मान दिया गया है। यह भैंस एक दिन में करीब 33.8 लीटर दूध देती है, जो एक नया नेशनल रिकॉर्ड है। इस भैंस को केंद्र सरकार की तरफ से देश में सबसे ज्यादा दूध देने वाली भैंस होने का सर्टिफिकेट दिया जा चुका है। इस भैंस का दूध लगातार बढ़ रहा है, जिससे माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में यह अपना रिकॉर्ड तोड़कर और ज्यादा दूध देने वाली भैंस बन सकती है।
मुर्रा भैंस के बारे में जानकारी
पशुपालन से जुड़े लोगों का कहना है कि मुर्रा भैंस पंजाब एवं हरियाणा का पशु है। इसीलिए यह हरियाणा एवं पंजाब में काफी पाली जाती है। इसे हरियाणा में ‘काला सोना’ भी कहते हैं। क्योंकि इससे किसान अच्छी कमाई करते हैं। इसके दूध में फैट काफी होता है।
मुर्रा भैंस की कीमत सामान्य तौर पर 90 हजार रुपये तक होती है। यह भैंस प्रतिदिन 12-14 लीटर दूध दे सकती है। जबकि मुर्रा नस्ल के कई झोटे 2 से 4 लाख जबकि कुछ की कीमत 50 लाख रुपये तक भी होती है। इसकी लोकप्रियता को देखते मेरापशु 360 एप की टीम ने पशुपालन को बढ़ावा देने के लिए 65000 से शुरू में मुर्रा भैंस घर तक डेलीवेरी करवा रही है ।
आपको भी भैंस खरीदना है तो आज ही अपने मोबाईल में इस एप को डाउनलोड कर खरीदारी शुरू कर सकते हैं ।
भैंस खरीदना है तो ऐसे करें दुधारू भैंस की पहचान
अगर आपको भी भैंस खरीदना है तो इनके पहचान के साथ कुछ आसान उपायों के साथ आप दुधारू भैंस खरीद सकते हैं ।
- दुधारू पशु के शरीर की बनावट पीछे की तरह से चौड़ी और आगे की तरफ से पतली होती है।
- इस पशु को गौर से देखने पर आपको यह तिकोनी दिखाई दे रही है, तो आप सीधे समझ लीजिए कि भैंस दुधारू नस्ल की है।
- दुधारू भैंस की नस्ल में मुर्रा को सबसे अधिक बेहतर माना जाता है। इस भैंस की नस्ल न केवल अधिक दूध देती है। बल्कि इसके दूध में फैट और प्रोटीन भी अधिक पाया जाता है।
- दुधारू भैंस की चमड़ी चिकनी और अधिक चमकदार होती है। इनकी आंखें चमकीली होती हैं और इनकी आंखों पर बेहद कम ही बाल देखने को मिलते हैं।
- अधिक दूध देने वाली भैंस के थन थोड़े टेड़े हो सकते हैं और इनके थनों पर सफेद रंग की झलक( शिरा) दिखाई देती है।
- ज्यादा दूध देने वाली भैंस की नस्ल के सभी थन एक समान होते और एक ही दूरी पर होता है।
- अगर आप एक अधिक दूध देने वाली भैंस की नस्ल खरीद रहे हैं तो ध्यान रहे कि उसकी दूसरी या तीसरी ब्यात हो। ऐसा इसलिए क्योंकि अच्छी नस्ल की भैंस अपने दूसरे और तीसरे ब्यात में सबसे अधिक दूध देती है।
- एक अच्छी नस्ल का भैंस लगभग दूसरी ब्यात से लेकर सातवीं ब्यात तक सबसे अधिक दूध देता है।
- दुधारू भैंस खरीदते समय अगर आपको ऐसी भैंस मिल रही हो, जिसने मादा बच्चे को जन्म दिया हो, तो यह आपके लिए अधिक फायदेमंद हो सकता है। इससे आपको भविष्य के लिए दूसरा दुधारू पशु मिल जाता है।
- किसी भी पशु को खरीदते समय कम से कम तीन बार उसका दूध दुहते हुए जरूर देखें। ऐसा इसलिए क्योंकि कई बार पशु बेचने वाला व्यक्ति दूध की क्षमता अधिक बताकर भी पशु बेच देता है।
- अगर पशु खरीद रहे हैं तो उनकी आयु का भी पता जरूर लगाएं। एक भैंस का जीवनकाल 20 से 22 साल तक का होता है। अतः कम उम्र की भैंस की खरीदें।
- भैंस की आयु का अंदाजा आप उनके दांतों और उनके सींग के जरिए लगा सकते हैं।
- अगर भैंस के आगे के सभी दांत सीधे हो और घीस चुके हों तो उसकी आयु अधिक है।
- वहीं ध्यान से देखें तो भैंस के सींग उम्र के साथ अधिक गोल हो जाते हैं। वह आपको दिखाई देगा
आप इन आसान उपायों के साथ भैंस की नस्ल की पहचान कर सकते हैं। याद रहे भैंस की सेहत को देखकर भी उसकी उम्र का अंदाजा लगाया जा सकता है। अगर भैंस शारीरिक रूप से कमजोर दिखाई दे तो हो सकता है कि उसकी उम्र अधिक हो। इसके अलावा आप भैंस बेचने वाले से उसका पशु कार्ड भी मांग सकते हैं जो की जिसमे सारी जरूरी जानकारी दी गई हो।
हरियाणा की भैंस बहुचर्चित है आपको इनकी बात जानकार पता लग ही गया होगा साथ ही आप इस नस्ल को ऑनलाइन माध्यम से खरीद सकते हैं ।आपने मन बनाया है आपको भैंस खरीदना है तो आप मेरापशु 360 के द्वारा खरीद सकते हैं यह आपको अच्छी नस्ल वाली हरियाणा की भैंस देता है जिससे आपको केवल फायदा ही फायदा होता है ।